भारत

कई मकान गिरने की खबर, मच गई चीख-पुकार

jantaserishta.com
15 Jun 2025 2:35 PM IST
कई मकान गिरने की खबर, मच गई चीख-पुकार
x
देखें वीडियो.

मथुरा: मथुरा के थाना गोविंद नगर इलाके के माया टीला शाहगंज के पास खुदाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया. जिससे 4 से 5 मकान गिर गए. मकान के अंदर कई लोगों के दबे होने की आशंका है. फिलहाल मौके पर बचाव दल पहुंच गया है और राहत व रेस्क्यू में जुट गया है. हादसे का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि कई मकान गिर गए हैं. वहीं, हादसे में एक व्यक्ति को एंबुलेंस से अस्पताल भी पहुंचाया जा रहा है.

घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि थाना गोविंद नगर इलाके के माया टीला शाहगंज के पास खुदाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया. जिससे 4 से 5 मकान गिर गए हैं. कई लोगों के दबे होने की आशंका है. फिलहाल रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई और राहत व बचाव कार्य में जुट गई है. फिलहाल मौके पर पुलिस बल की भी तैनाती कर दी गई है.
स्थानीय लोगों ने बताया कि खुदाई के दौरान हादसा हो गया. जिससे 4 से 5 मकान गिर गए और कई लोगों के दबे होने की आशंका है. बचाव दल मौके पर पहुंच गया और रेस्क्यू किया जा रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story