भारत

छोटे भाई की पत्‍नी के चर‍ित्र पर था शक, शख्‍स ने चाकू मारकर कर दी हत्या

Nil dhankar
11 Sept 2021 8:03 PM IST
छोटे भाई की पत्‍नी के चर‍ित्र पर था शक, शख्‍स ने चाकू मारकर कर दी हत्या
x

DEMO PIC 

सनसनीखेज मामला

द‍िल्‍ली के बुराड़ी इलाके में एक शख्‍स ने अपने छोटे भाई की पत्‍नी की हत्‍या (Murder) इसल‍िये कर दी क‍ि उसको उसके चर‍ित्र पर शक था. हत्‍यारोपी शख्‍स कोव‍िड-19 (Covid-19) की वजह से पैरोल पर जेल से बाहर आया था जिसकी अवध‍ि 24 स‍ितंबर को समाप्‍त हो रही थी.

जानकारी के मुताबिक बुराड़ी इलाके (Burari Area) में रहने वाला हत्‍यारोपी नरेंद्र वर्ष 2019 में एक बुजुर्ग के अपहरण और हत्‍या के मामले में जेल में बंद था. लेक‍िन कोरोना महामारी (Corona Pandemic) के दौरान जेल प्रशासन के आदेशों पर कैद‍ियों को पैरोल पर जेल से बाहर भेजा गया था. ले‍क‍िन अपनी पैरोल (Parole) पर खत्‍म होने से पहले उसने अपने ही छोटे भाई की पत्‍नी के चर‍ित्र पर शक होने की वजह से चाकू से हमला कर वारदात को अंजाम दे द‍िया. चाकू से हमला करने के बाद आरोपी ने खुद ही मह‍िला के पर‍िजनों को फोन करके इसकी सूचना भी दी. इसके बाद घायलावस्‍था में महिला को द‍िल्‍ली के लोक नायक जयप्रकाश अस्‍पताल (LNJP Hospital) में भर्ती कराया गया था.

इस घटना की सूचना म‍िलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी की फोन डिटेल निकाली और उसे कश्मीरी गेट इलाके से भागते समय गिरफ्तार कर लिया है. महिला पिछले कई दिनों से जिंदगी और मौत के बीच जंग आखिरकार हार गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. डॉक्‍टरों ने आज उसको मृत घोष‍ित कर द‍िया है. पुलिस आरोपी से लगातार पूछताछ कर मामले में आगे की जांच में जुटी हुई है.

Next Story