भारत
शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला बैठक में 30 तक उपशाखा चुनाव कराने पर हुई चर्चा
Shantanu Roy
13 Sep 2023 11:05 AM GMT

x
राजसमंद। राजसमंद राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय राजसमंद की जिला बैठक सोमवार को गायत्री शक्तिपीठ पर यशवंत कुमार जोशी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. हीरालाल लुहार व विशिष्ट अतिथि शैक्षिक प्रकोष्ठ राजेश्वर त्रिपाठी व जिला सभाध्यक्ष तिलकेश त्रिपाठी थे। जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह चारण ने बताया कि बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. लुहार ने सभी उप शाखाओं के चुनाव प्रदेश के निर्देश के अनुसार आगामी 30 सितंबर तक अनिवार्य रूप से कराने की तैयारी पर चर्चा की और उपशाखा निर्वाचन 24, 25 व 28 सितंबर को तहसील मुख्यालय पर आयोजित होंगे। इसके लिए निर्वाचन अधिकारी व पर्यवेक्षक लगाए गए। संगठन की मजबूती के लिए अधिकाधिक संख्या में महिला शिक्षकों को जोड़ने का आह्वान किया। प्रदेश शैक्षिक प्रकोष्ठ संयोजक राजेश्वर त्रिपाठी, जिला सभाध्यक्ष तिलकेश त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष यशवंत कुमार जोशी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस बैठक में जिला मंत्री नारायण सिंह चूंडावत ने समस्त उपशाखा अध्यक्ष मंत्री से सदस्यता सूचियां 5 प्रति में, खाली भरी रसीद बुकें और सदस्यता राशि जिला कोषाध्यक्ष को 17 सितंबर तक जमा करवाकर रसीद प्राप्त करने के लिए निर्देश दिए।
Tagsराजस्थान न्यूज हिंदीराजस्थान न्यूजराजस्थान की खबरराजस्थान लेटेस्ट न्यूजराजस्थान क्राइमराजस्थान न्यूज अपडेटराजस्थान हिंदी न्यूज टुडेराजस्थान हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज राजस्थानराजस्थान हिंदी खबरराजस्थान समाचार लाइवRajasthan News HindiRajasthan NewsRajasthan Ki KhabarRajasthan Latest NewsRajasthan CrimeRajasthan News UpdateRajasthan Hindi News TodayRajasthan HindiNews Hindi News RajasthanRajasthan Hindi KhabarRajasthan News Liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news

Shantanu Roy
Next Story