भारत

तीनों गांधी के इस्तीफे की हो रही थी चर्चा, फिर कांग्रेस नेता ने सुलझाई गुत्थी, कही ये बात

jantaserishta.com
12 March 2022 9:42 PM IST
तीनों गांधी के इस्तीफे की हो रही थी चर्चा, फिर कांग्रेस नेता ने सुलझाई गुत्थी, कही ये बात
x
पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली: हालिया विधान सभा चुनावों में करारी शिकस्त का सामना करने के बाद कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक रविवार को होगी जिसमें हार के कारणों की समीक्षा और आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी. सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार शाम 4 बजे CWC की बैठक बुलाई है.

इस बीच कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर बताया कि शीर्ष नेताओं के इस्तीफे की खबर झूठी है. बता दें कि कयास लगाए जा रहे थे कि इस बैठक में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी इस्तीफा दे सकते हैं.
सुरजेवाला ने कहा कि अज्ञात स्रोतों के आधार पर चलाई गई कथित इस्तीफे की खबर पूरी तरह से अनुचित, शरारती और गलत है.
आपको बता दें कि कांग्रेस की शीर्ष नीति निर्धारक इकाई CWC की बैठक ऐसे समय में होने जा रही है जब कांग्रेस ने पंजाब में सत्ता गंवा दी और उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भी उसे करारी हार का सामना करना पड़ा है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story