भारत

परिवार पर था कर्ज, घर की दीवार और कागजों पर लिखा सुसाइड नोट, 5 लोगों ने की आत्महत्या करने की कोशिश

jantaserishta.com
27 Nov 2021 6:23 AM IST
परिवार पर था कर्ज, घर की दीवार और कागजों पर लिखा सुसाइड नोट, 5 लोगों ने की आत्महत्या करने की कोशिश
x
पढ़े पूरी खबर

भोपाल में कर्ज में डूबे एक मैकेनिक ने अपनी दो बेटियों, पत्नी और मां के साथ जहर पी लिया है. इस सामूहिक आत्महत्या की कोशिश में मैकेनिक की एक बेटी और उसकी मां ने दम तोड़ दिया है. वहीं मैकेनिक, उसकी पत्नी और एक बेटी अभी भी ज़िंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं. हैरानी की बात यह है कि परिवार ने ज़हर खाने से पहले अपने पालतू कुत्ते और चूहे को भी ज़हर खिला दिया.

बताया जा रहा है कि परिवार ने कोल्डड्रिंक में ज़हर मिलाकर पिया है. परिवार ने मरने से पहले दीवार और कागजों में सुसाइड नोट लिखा, जिसमे उन्होंने मज़बूरी में उठाया कदम बताया है और कर्जा का भी ज़िक्र किया है. मरने से पहले परिवार ने एक वीडियो भी बनाया था. जिसकी जांच पुलिस कर रही है.
क्‍या बोले पुलिस अधिकारी
सीएसपी राकेश श्रीवास्तव के मुताबिक, आनंद विहार में कॉलोनी में वहां जोशी परिवार रहता है. उस परिवार के पांच सदस्यों ने जहरीली वस्तु खाकर आत्महत्या का प्रयास किया. सूचना मिलने पर उनको अस्पताल ले जाया गया. जिसमें 2 लोगों की मृत्यु हो चुकी है. इनकी पहचान पूर्वी जोशी है और नंदिनी जोशी के तौर पर हुई है. घटनास्थल पर जो सुसाइड नोट बराम हुए है, उसका अध्ययन किया जा रहा है उनको विवेचना में लाकर कार्रवाई की जा रही है.
परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य थी लेकिन अभी तक की जानकारी के मुताबिक इन पर कर्जा था, मकान भी गिरवी था जिसकी किश्त चुकाने में इनको दिक्कत आ रही थी. सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा है जिन से इन्होंने पैसे लिए थे वह उन से पैसों की मांग कर रहे थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story