भारत

शादी कार्यक्रम में अफरातफरी मची, झुलस गए कई लोग

jantaserishta.com
27 Jan 2023 1:11 PM IST
शादी कार्यक्रम में अफरातफरी मची, झुलस गए कई लोग
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

मचा हड़कंप .
औरैय्या: उत्तर प्रदेश के औरैया में एक शादी कार्यक्रम में खाना बनाने के दौरान सिलेंडर में आग लग गई जिसमें चार लोग बुरी तरह झुलस गए. आग से जलने वालों में तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल है.
घटना फफूंद थाना क्षेत्र के शाह आलमपुर गांव की है. बेटी की शादी के बाद रिश्तेदारों के लिए खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लग गई जिसे बुझान में चार लोग झुलस गए. घायलों को दिबियापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया है.
बताया जा रहा है कि बेटी की विदाई के दौरान घर में रिश्तेदारों के लिए महिलाओं द्वारा खाना बनाया जा रहा था और इसी दौरान अचानक सिलेंडर में आग लग गई. आग लगने के बाद वहां मौजूद महिलाओं ने उसे बुझाने की कोशिश की और इस दौरान खुद भी जल गईं.
बड़ी मुश्किलों से लोगों ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक चार लोग झुलस चुके थे. सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से दिबियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया जहां पर डाक्टरों द्वारा इलाज किया गया.
वहीं घटना को लेकर लड़की के भाई गजेंद्र ने बताया कि बहन की शादी थी, खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लग गई जिसमें मां-बहन और रिश्तेदार उसे बुझाने के दौरान झुलस गए. (इनपुट - सूर्य शर्मा मनु)
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story