भारत

5 बच्चियों की मौत के बाद कोहराम, हुआ ये हादसा

jantaserishta.com
23 Oct 2022 1:46 PM IST
5 बच्चियों की मौत के बाद कोहराम, हुआ ये हादसा
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

सुलतानपुर: सुलतानपुर में दीपावली पर घरौंदा बनाने के लिए मिट्टी लाने गई पांच बच्चियों की कूरेभार ड्रेन में डूबने से मौत हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद पांचों का शव ड्रेन से निकाल लिया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जिलाधिकारी रवीश कुमार, एसपी सोमेन बर्मा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। डीएम ने सभी शवों का रात में ही पोस्टमार्टम कराने का निर्देश दिया है।
मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के पेमापुर खजुरी गांव की उस्मान की बेटी अंजान Üð15, फिरोज की पुत्री नाजमा 12, पिंटू की बेटी 13, आशिया, फरियाद की 12 वर्षीय बेटी आसमीन तथा शमीम की दो बेटियां नौ साल की खुशी तथा सात वर्षीय पुतला घरौंदा बनाने के लिए पास के गांव भरौपुर से होकर निकली कूरेभार ड्रेन से सफेद मिट्टी लाने गईं थी। इसमें से एक बच्ची पुतला ड्रेन के किनारे खड़ी थी। पांचों बच्चियां ड्रेन में मिट्टी लेने उतरीं। दोपहर बाद करीब सवा दो बजे अचानक पांचों बच्चियां डूबने लगीं। उन्हें डूबता देख पुतला ने दौड़कर इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने ड्रेन में घुसकर खोजबीन शुरू की। धीरे-धीरे एक-एक कर अंजान, नाजमा, आशिया, आसमीन के शव निकाले गए।
वहीं खुशी का शव घटना के करीब ढाई घंटे बाद निकाला जा सका। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके पर पहुंचे डीएम ने बताया कि रात में पोस्टमार्टम कराकर सभी शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा। पीड़ित परिजनों की नियमानुसार मदद की जायेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story