भारत
नर्सिंग होम में छेड़छाड़ की घटना हुई, मचा बवाल, जानें पूरा मामला
jantaserishta.com
24 Jan 2023 3:35 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
परिजनों ने कंपाउंडर की जमकर पिटाई कर दी.
जामताड़ा: जामताड़ा के एक नर्सिंग होम में लोगों ने जमकर हंगामा मचाया और तोड़फोड़ की. मामला महिला से छेड़खानी से जुड़ा है. अस्पताल में भर्ती मरीज की पत्नी के साथ नर्सिंग होम के कंपाउडर ने छेड़खानी की. पीड़ित महिला ने पति को यह बात बताई जिसके बाद परिजनों ने कंपाउंडर की जमकर पिटाई कर दी.
इस बात की खबर आग की तरह फैल गई जिसके बाद लोगों का हुजूम नर्सिंग होम में उमड़ पड़ा. कंपाउंडर की इस करतूत से गुस्साएं लोगों ने नर्सिंग होम में तोड़फोड़ की और जमकर हंगामा मचाने लगे. हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी कंपाउंडर को हिरासत में लिया और आगे की कार्रवाई शुरू की.
जानकारी के मुताबिक पकराडीह गांव निवासी अरविंद मुर्मू के हॉर्निया का ऑपरेशन हुआ था. उसकी देखभाल करने के लिए उसकी पत्नी नर्सिंग होम में रुकी हुई थी. तभी रात में एक कंपाउंडर शांति महतो व उसका साथी महिला के साथ छेड़खानी करने लगा. महिला किसी तरह वहां से भागी और इस बात की जानकारी परिजनों को दी. तब हॉस्पिटल परिसर में बवाल मच गया. गुस्साए लोगों ने नर्सिंग होम में जमकर तोड़फोड़ की और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की. पुलिस ने कंपाउंडर को हिरासत में लिया है. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.
Tagsजामताड़ाझारखंडछेड़छाड़JamtaraJamtara NewsJamtara PoliceNursing Home CompounderJharkhand NewsJharkhand Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





