
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
युवक ने सोशल मीडिया पर देवी देवताओं के अश्लील फोटो के साथ उनके विरुद्ध अभद्र टिप्पणी वायरल की है।
रायबरेली: रायबरेली जिले में माहौल बिगड़ाने की साजिश की गई। क्षेत्र के गांव कुटकुरी मजरे बकुलिहा निवासी एक युवक ने सोशल मीडिया पर देवी देवताओं के अश्लील फोटो के साथ उनके विरुद्ध अभद्र टिप्पणी वायरल की है। देवी देवताओं के अश्लील चित्र के साथ अभद्र टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले को खीरों पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार अवस्थी ने बताया कि कुटकुरी मजरे बकुलिहा निवासी ऋषभ कुमार ने सीता जी के अश्लील चित्र के साथ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी वायरल की है। जिसे संज्ञान में लेते हुए पुलिस चौकी सेमरी प्रभारी पुरुषोत्तम दास की तहरीर के आधार पर नामजद ऋषभ कुमार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
Tagsरायबरेली
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





