भारत

मचा हड़कंप: मंच टूटा, डिप्टी सीएम भी थे मौजूद

jantaserishta.com
26 May 2022 11:11 AM IST
मचा हड़कंप: मंच टूटा, डिप्टी सीएम भी थे मौजूद
x

बेगूसराय: बेगूसराय सदर प्रखंड के उलाव रचियाही गांव में दो दिवसीय संतमत सत्संग का उद्घाटन करने के लिए बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद गुरुवार की सुबह में 7:15 बजे पहुंचे थे। जहां कार्यक्रम स्थल पर पहले फीता काटकर मंच का उद्घाटन किया। उसके बाद महर्षि में ही परमहंस जी महाराज के तैल चित्रो पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद जैसे ही हो दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन करने ही वाले थे।

इसी बीच मंच कमजोर रहने के कारण मंच नीचे टूट कर गिर गया। मंच पर मौजूद बेगूसराय के नगर विधायक कुंदन कुमार, पूर्व विधायक श्री कृष्ण सिंह, जिला परिषद के उपाध्यक्ष नंदलाल राय, भाजपा के जिला अध्यक्ष राज किशोर सिंह,जदयू जिलाध्यक्ष रुदल राय, रचियाही पंचायत के मुखिया राजेश राय, पूर्व सरपंच रामनरेश निषाद समेत दर्जनों लोग मंच के नीचे गिर गए।
जिस समय मंच गिरा उस समय लगा जैसे की भूकंप आ गया है। मंच टूटने के कारण डिप्टी सीएम बाल-बाल बच गए। लेकिन जदयू के जिलाध्यक्ष रुदल राय का दाहिना पैर टूट गया। उन्हें इलाज के लिए उठाकर बेगूसराय के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। लेकिन सभा स्थल पर बाबा के द्वारा अभी प्रवचन समाचार प्रेषण तक जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story