भारत

मचा हड़कंप: पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे से गूंजा इलाका

jantaserishta.com
4 Nov 2022 2:55 PM IST
मचा हड़कंप: पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे से गूंजा इलाका
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
बड़ा एक्शन हुआ.
आजमगढ़: यूपी के आजमगढ़ जिले में सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक मामला चर्चा में है. जहानागंज थाना अंतर्गत कस्बे में बहुजन समाज पार्टी की मीटिंग खत्म होने के बाद पार्टी का झंडा लिए गली में जाते समय लोगों द्वारा पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जाने का वीडियो वायरल हुआ है.
बताया गया है कि वीडियो मकसूद आलम की प्रोफाइल से सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था. इसमें चेयरमैन पद के संभावित प्रत्याशी गुड्डू आलम के प्रचार के दौरान आपत्तिजनक नारे लगाए गए.
इस पूरे प्रकरण में एसएचओ जहानागंज व पुलिस के आला अधिकारियों ने अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि मामले की जानकारी नहीं है. हालांकि, वीडियो का एसपी आजमगढ़ संज्ञान लिया है. मामले में 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है. जिनसे पूछताछ की जा रही है.
एसपी आजमगढ़ अनुराग आर्य ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो संज्ञान में आया है. इस मामले में आपत्तिजनक नारे लगाने की कुछ लोगों द्वारा शिकायत की गई है. वीडियो की जांच कर पप्पू खान और नारा लगाने वाले खुर्शीद अहमद पुत्र शिब्ली पहलवान को हिरासत में लिया गया है. केस दर्ज किया जा रहा है. एसपी ने जुलूस की परमिशन और इसमें शामिल लोगों की जानकारी जुटाकर व जांच कर कार्रवाई का आदेश भी दिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story