भारत

मचा हड़कंप: सब्जी खराब निकलने पर हत्या की गई, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
25 Jun 2022 1:11 PM IST
मचा हड़कंप: सब्जी खराब निकलने पर हत्या की गई, जानें पूरा मामला
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

गाजियाबाद: दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में सब्जी खराब निकलने पर सब्जी वाले की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने सब्जी विक्रेता के बेटे की शिकायत पर कवि नगर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

कवि नगर थाना इलाके के बापू धाम स्थित मोरटा गांव में अनिल कुमार (38) सब्जी की रेहड़ी लगाते थे. 23 जून की शाम एक शख्स अनिल से कटहल खरीद कर ले गया था. थोड़ी देर के बाद वही शख्स वापस आया और उसने कटहल खराब होने की बात कही. दोनों के बीच बहस हुई और झगड़ा शुरू हो गया. फिर अचानक से ग्राहक ने रेहड़ी पर रखी एलईडी लाइट का स्टैंड उठाया और सब्जी विक्रेता में दे मारा. चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जुटे और फिर घायल को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया.
पुलिस का कहना है कि इस मामले में एफआईआर दर्ज है. आरोपी की पहचान हो चुकी है और फिलहाल वह पुलिस गिरफ्त से बाहर है. गाजियाबाद पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में भी यही बात आई है कि सब्जी खराब निकलने की वजह से झगड़ा हुआ. पुलिस को फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story