भारत
मच गया हड़कंप...50 से ज्यादा छात्राएं स्कूल से भाग गईं...फिर जो हुआ...
jantaserishta.com
16 Jan 2023 2:11 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
देर रात एक बजे स्कूल से भाग गईं.
चाईबासा: झारखंड में पश्चिम सिंहभूम जिले के खुंटपानी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की 61 छात्राएं देर रात एक बजे स्कूल से भाग गईं. छात्राएं वहां से भागकर 17 किलोमीटर दूर स्थित डीसी कार्यालय पहुंचीं. उनका आरोप है कि कस्तूरबा स्कूल में उन्हें सरकारी नियमों के तहत सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं. बासी भोजन उन्हें परोसा जाता है वो भी बेहद कम. क्लास के समय शौचालय साफ करवाया जाता है. हर चीज के लिए उन्हें खुद से इंतजाम करना पड़ता है.
छात्राओं ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन द्वारा उनको प्रताड़ित भी किया जाता है. बिना किसी कारण उन पर जुर्माना लगाया जाता है. सुविधाओं के आभाव और प्रताड़ना से परेशान होकर उन्होंने डीसी से इसकी शिकायत करने की सोची और रात के अंधेरे में स्कूल से भागने को मजबूर हुईं. छात्राओं में स्कूल प्रबंधन और वार्डन के खिलाफ गुस्से का उबाल दिखा. जिस तरह से छात्राएं देर रात को स्कूल से भागकर अपना रोष प्रकट कर रही हैं उससे साफ है की मामला काफी संगीन है.
उधर डीसी कार्यालय में शिकायत करने पहुंची छात्राओं की सूचना पाकर जिले के शिक्षा अधीक्षक अभय कुमार डीसी कार्यालय पहुंचे. उन्होंने छात्राओं के साथ बात की और उनकी समस्याओं व शिकायतों को सुना.
जिला शिक्षा अधीक्षक ने कहा कि स्कूल प्रबंधन के खिलाफ लगाए गए आरोप बहुत गंभीर हैं. पूरे मामले की जांच की जाएगी. अगर बच्चियों को प्रताड़ित किया गया है और सरकारी नियमों के अनुसार उन्हें सुविधाएं नहीं दी गई हैं तो स्कूल प्रबंधन के पदाधिकारी व वार्डन पर कार्रवाई होगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





