भारत

इस राज्य में आयकर विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी से मचा हड़कंप

jantaserishta.com
24 Nov 2022 3:31 PM IST
इस राज्य में आयकर विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी से मचा हड़कंप
x
जानें पूरा मामला।
देहरादून (आईएएनएस)| उत्तराखंड में आयकर विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी से हड़कंप मच गया है। गुरुवार की सुबह से शुरू हुई इनकम टैक्स रेड के बाद प्रॉपर्टी डीलर व भू माफिया के बीच खलबली मच गई। एडिशनल डायरेक्टर ठाकुर मपवाल व डिप्टी डायरेक्टर रितेश भट्ट के नेतृत्व में छापे की कार्रवाई की गई है। वहीं विभागीय अधिकारियों ने छापे को लेकर कोई भी जानकारी देने से साफ मना कर दिया।
आयकर विभाग ने देहरादून में 11 जगहों पर, ऋषिकेश में 6 जगहों पर, सहारनपुर में 13 जगहों पर जबकि 8 जगहों पर दिल्ली में छापेमारी की कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में कई बड़े उद्योगपतियों के नाम शामिल हैं जिनमें मंजीत जौहर, राज लंबा, मेहता बर्दस, भाटिया, नवीन कुमार मित्तल, नितिन गुप्ता जैसे कई नाम शामिल हैं।
गुरुवार सुबह देहरादून के नेशविला रोड में एक के बाद एक आयकर विभाग की कई गाड़ियां पहुंची। कई निवेशकों व उद्योगपतियों के घर छापा पड़ा है। इनमें से अभी एमजे रेजिडेंसी के मालिक के घर पर छापा पड़ने की खबर सामने आई है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story