भारत

टायर की दुकान में हड़कंप, सामने आई ये वजह

jantaserishta.com
24 Oct 2022 6:14 PM IST
टायर की दुकान में हड़कंप, सामने आई ये वजह
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

मचा हड़कंप।
मेरठ: नगर के मेरठ रोड स्थित एक टायर की दुकान में अचानक आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग से दुकानदार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
नगर के मेरठ रोड पर इंचौली निवासी नाहिद उल इस्लाम की टायरों की दुकान है जिसमें रविवार को अचानक आग लगने के कारण लाखों रुपये का नुकसान हो गया। पीड़ित व्यापारी ने बातया कि वह दुकान से सेविंग कराने गया था। उसी दौरान अचानक उसे जानकारी हुई कि दुकान में आग लग गई है। वह आनन फानन में मौके पर पहुंचा। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। व्यापारी ने कहा कि आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं, आसपास के लोग आग लगने के कारण शॉर्ट शर्किट बता रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story