भारत

एसएसपी ऑफिस में हड़कंप, जूते-चप्पलों से महिला ने दरोगा को पीटा, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
29 Aug 2022 5:57 PM IST
एसएसपी ऑफिस में हड़कंप, जूते-चप्पलों से महिला ने दरोगा को पीटा, जानें पूरा मामला
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

देखें वीडियो।

बरेली: यूपी के बरेली में उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला जूते-चप्पलों का हार बनाकर एसएसपी ऑफिस पहुंच गई। यहां उसकी नजर एक दारोगा पड़ी तो वह उस पर टूट पड़ी। जब तक लोग कुछ समझ पाते महिला ने जूते-चप्पलों के हार से दारोगा पर हमला कर दिया। दारोगा की महिला ने पिटाई क्यों की इस बारे में अभी पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है। एसएसपी ऑफिस में दिन दहाड़े घड़ी इस घटना को लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और फिर वायरल कर दिया।

बहेड़ की रहने वाली महिला का कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। महिला की उम्र 45 साल की हो गई है, अभी तक उसकी शादी नहीं हुई है। महिला ने रेप का मुकदमा लिखवाया था। महिला का आरोप है कि दारोगा ने रेप के मामले में पंचायत करवा दी और कार्रवाई भी नहीं की। इसके बाद दारोगा ने दो महीने पहले उसे जेल भिजवा दिया। सोमवार को महिला जूते और चप्पलों का हार बनाकर सीधे एसएसपी ऑफिस पहुंच गई। यहां प्रेम नगर थाने में तैनात दारोगा मोहित चौधरी पर उसकी नजर पड़ी तो वह आग बबूला हो गई।
महिला जूते-चप्पलों की बनी माला से दारोगा पर हमलावर हो गई। जब तक लोग कुछसमझ पाते महिला ने कई बार जूते-चप्पलों से दारोगा को पीट दिया। इस दौरान महिला पुलिस भी मौजूद थी, लेकिन वह महिला के आक्रोश के आगे लाचार दिखी। हालांकि बाद में जब पिटाई खा रहे दारोगा ने पकड़ने को बोला तो महिला को पकड़ा गया। इस दौरान मौके पर मौजूद फरियादियों ने इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story