
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
भुवनेश्वर: भुवनेश्वर शहर के एपीजे स्कूल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ), उप-प्राचार्य और प्रशासनिक प्रबंधक पर छात्रों को पांच घंटे तक एक कमरे में बंद करने का आरोप है। दरअसल, पूरा मामला ट्यूशन फीस को लेकर है। इन छात्रों के मां-पिता ने स्कूल फीस जमा नहीं की थी। जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने क्रूरता अपनाते हुए 34 छात्रों को स्कूल की लाइब्रेरी में पांच घंटे तक बंद रखा। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के पास दर्ज शिकायत के मुताबिक, एक कमरे में बंद होने वाले छात्र कक्षा 3 से कक्षा 9 में पढ़ते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





