भारत

स्कूल में हड़कंप, पहुंची पुलिस, इस कारण बवाल मचा

jantaserishta.com
24 Aug 2022 4:17 PM IST
स्कूल में हड़कंप, पहुंची पुलिस, इस कारण बवाल मचा
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

एक फोन ने पुलिस अफसरों की नींद उड़ा दी।

बरेली: यूपी के बरेली में बुधवार को एक फोन ने पुलिस अफसरों की नींद उड़ा दी। आनन-फानन में सुबह ही पुलिस फोर्स प्राइमरी स्कूल पहुंच गई। पुलिस अफसरों ने यहां प्रधानाध्यापक से मामले की जानकारी जुटाई। सुनते ही सबके होश उड़ गए। घटना स्कूल के बाहर से तीन छात्राओं के अपहरण की कोशिश करने की थी। मामला भोजीपुरा ब्लाक के मॉडल प्राइमरी स्कूल अभयपुर का है। बुधवार सुबह छात्राओं के अपहरण की कोशिश पर बवाल मच गया। प्रधानाध्यापक मधुरेश दीक्षित ने बताया कि स्कूल सुबह आठ बजे से शुरू होता है। हम लोग 7:30 बजे तक स्कूल में आ जाते हैं।

प्रार्थना के बाद पता चला कि कक्षा दो की तीन छात्राएं रो रही हैं। उन्हें बुखार भी आ गया है। पूछताछ पर छात्राओं ने बताया कि वह लोग सुबह स्कूल के बाहर खड़े हुए थे तभी एक वैन आई। उसमें कुछ बच्चे बैठे हुए थे। वैन के ड्राइवर ने हम लोगों को जबरन खींचने की कोशिश की। हम लोग चिल्लाए तो पास में खड़ी एक महिला ने आकर विरोध जताया। इस पर वैन वाला हमें छोड़ कर भाग गया। प्रधानाध्यापक ने 112 नंबर पर कॉल कर सूचना दी। बहरहाल पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story