भारत

बढ़ी हलचल स्कूल में, बच्चे को खिला दिया मीट, फिर...

jantaserishta.com
13 Aug 2024 12:50 PM IST
बढ़ी हलचल स्कूल में, बच्चे को खिला दिया मीट, फिर...
x
सांकेतिक तस्वीर
बड़ा कांड.
मेरठ: यूपी के मेरठ के कोतवाली क्षेत्र में बुढ़ाना गेट के पास प्राथमिक विद्यालय वैदवाड़ा में सोमवार को मिड डे मील के दौरान बच्चे को मीट खिलाया गया। बच्चे ने घर जाकर इसकी जानकारी दी तो परिजनों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा कर दिया। भाजपाइयों ने पुलिस और बीएसए से शिकायत कर दी, जिसके बाद हेड मास्टर को गिरफ्तार कर लिया गया। बीएसए ने प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी हेड मास्टर को सस्पेंड कर दिया है। कोतवाली में हेड मास्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
कोतवाली क्षेत्र में बुढ़ाना गेट चौकी के पीछे प्राथमिक विद्यालय वैदवाड़ा खंड-2 है। इस स्कूल में जत्तीवाड़ा निवासी दो भाई पढ़ने जाते हैं। बच्चों ने सोमवार दोपहर घर पहुंचकर बताया कि आज स्कूल में हेड मास्टर मोहम्मद इकबाल ने 100 रुपये बच्चों को देकर मीट मंगवाया। बड़े भाई ने परिजनों को बताया कि हेड मास्टर ने उन्हें मीट खाने के लिए कहा, लेकिन उसने नहीं खाया। इसके बाद हेड मास्टर ने छोटे भाई को मीट खिला दिया। इस जानकारी पर परिजनों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा कर दिया। दूसरी ओर, कई भाजपा नेता स्कूल पहुंच गए और हंगामा कर दिया। पुलिस ने हेड मास्टर को गिरफ्तार कर लिया। जांच के बाद बीएसए ने हेड मास्टर को सस्पेंड कर दिया।
मेरठ की बीएसए आशा चौधरी ने कहा कि शिकायत के बाद इस मामले की जांच की गई। इसमें प्रधान अध्यापक मोहम्मद इकबाल प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए। जांच के बाद उन्हें सस्पेंड किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story