भारत

तहसील के आवासीय परिसर में हड़कंप, लेखपाल की कार को किया गया आग के हवाले

jantaserishta.com
9 Aug 2022 5:46 PM IST
तहसील के आवासीय परिसर में हड़कंप, लेखपाल की कार को किया गया आग के हवाले
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

जानें पूरा मामला।

रायबरेली: रायबरेली में तहसील के आवासीय परिसर में सोमवार की रात लेखपाल की कार को किसी शरारतीतत्व ने आग लगा दी। आग लगाने के बाद लेखपाल के आवास के सामने धमकी व गाली लिखा कागज रख दिया। घटना रात करीब डेढ़ बजे की है।

प्रयागराज के निवासी आदित्य कुमार तहसील में लेखपाल हैं। वह तहसील परिसर स्थित सरकारी कालोनी में परिवार के साथ रहते हैं। आवास के बगल में उनकी कार खड़ी थी। रात में किसी शरारतीतत्व ने उनकी कार में लगा दी। जब कार धू-धू करके जलने लगी तब कालोनी में रहने वाले राजस्वकर्मियों की आंख खुली। किसी प्रकार सभी कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया।
घटना के बाद लेखपाल के घर के पास एक कागज मिला है, जिसमें लेखपाल को धमकी व गाली दी गई है। लेखपाल ने मामले की सूचना पुलिस और राजस्व अधिकारियों को दी है। कोतवाल शिव शंकर सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story