भारत

जेल में हड़कंप, कैदी ने अपने प्राइवेट पार्ट पर किया वार

jantaserishta.com
30 Aug 2022 2:27 PM IST
जेल में हड़कंप, कैदी ने अपने प्राइवेट पार्ट पर किया वार
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

ऐसे में सवाल उठता है कि कैदी तक ब्लेड कैसे पहुंची?

इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा जिला जेल में हजारों कैदी सजा काट रहे हैं. इन्हीं कैदी में से एक ने आज अपने प्राइवेट पार्ट को काटने की कोशिश की. यह कैदी रेप के आरोप में सजा काट रहा है. आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया, जहां से उसे सैफई रेफर कर दिया गया है. ऐसे में सवाल उठता है कि कैदी तक ब्लेड कैसे पहुंची?

जेल अधीक्षक रामधनी सिंह ने बताया कि 30 साल के अनिल कुमार ने आज अपने प्राइवेट पार्ट को ब्लेड से काटने की कोशिश की. जालौन का रहने वाला अनिल कुमार साल 2017 में इटावा जेल आया था. रेप के एक केस में उसे 10 साल की सजा सुनाई गई है, पिछले कई दिनों से वह बहुत शांत रह रहा था और मानसिक रूप से डिस्टर्ब था.
जेल अधीक्षक रामधनी सिंह ने बताया कि कैदी अनिल कुमार कई कैदियों से कहासुनी भी कर चुका था, आज दिन में इसने ब्लेड से अपना गुप्तांग काटने का प्रयास किया था, इसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसको बाद में सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, कैदी कुछ भी बोल नहीं रहा है, वह चुप है.
इटावा जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) ने बताया कि एक कैदी गुप्तांग काटकर आया था, ब्लीडिंग बहुत अधिक हो रही थी, उसको प्राथमिक उपचार देकर सैफई के पीजीआई में रेफर कर दिया गया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story