भारत

पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, रूम में उठाया खौफनाक कदम...

jantaserishta.com
8 Feb 2026 11:16 AM IST
पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, रूम में उठाया खौफनाक कदम...
x
सनसनीखेज खबर.
कानपुर: कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र में शनिवार की देर रात सनसनीखेज घटना सामने आई. पथराव की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर एक युवक ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और केरोसिन डालकर आग लगा ली. आग से युवक करीब 25 प्रतिशत झुलस गया. उसे गंभीर हालत में उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पीड़ित युवक की पहचान कल्याणपुर कला निवासी अनुराग दीक्षित उर्फ राहुल के रूप में हुई है. वह पेशे से कार चालक है. परिजनों का आरोप है कि उसके पड़ोसी पिछले कई दिनों से उन पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे. इसी को लेकर वे बार-बार झूठी शिकायत कर पुलिस बुला लेते थे.
अनुराग के छोटे भाई का कहना है कि 11 जनवरी 2026 को घर के पास आयोजित भंडारे के दौरान पड़ोसी शिवम कटियार तेज रफ्तार बाइक चलाते हुए निकला था. विरोध करने पर शिवम ने अपने परिजनों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया था. इस हमले में मां गंभीर रूप से घायल हो गई थीं और सिर में गहरी चोट लगने के कारण उन्हें लगभग 25 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था.
इस मामले में कल्याणपुर पुलिस ने नौ नामजद समेत 19 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था, जिसमें चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है. इसके बावजूद आरोपियों पर ठोस कार्रवाई न होने से पीड़ित परिवार लगातार तनाव में था. परिजनों का कहना है कि आरोपी पक्ष समझौते का दबाव बनाने के लिए झूठी सूचनाएं देकर पुलिस को बुलाता रहता था.
शनिवार की रात भी इसी तरह पथराव की झूठी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. आरोप है कि पुलिस ने बिना जांच किए अनुराग को थाने चलने के लिए कहा. इससे घबराकर वह घर के अंदर चला गया और खुद पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली.
डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि युवक द्वारा आत्महत्या का प्रयास किया गया है. फिलहाल उसका इलाज जारी है. घटना को लेकर तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है. जांच के दौरान यदि किसी पुलिसकर्मी की भूमिका संदिग्ध पाई जाती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story