भारत

प्रेमी के घर मचा हड़कंप, प्रेमिका ने उठाया ये कदम

jantaserishta.com
26 Sept 2022 10:06 AM IST
प्रेमी के घर मचा हड़कंप, प्रेमिका ने उठाया ये कदम
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान | DEMO PIC 
लड़की की दुल्‍हन आई देख लड़के के घरवालों के साथ-साथ पूरा गांव हैरान रह गया।
आगरा: आगरा में एक प्रेमिका दुल्‍हन के लिबास में अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। बिना शादी, घर पर अचानक लड़की की दुल्‍हन आई देख लड़के के घरवालों के साथ-साथ पूरा गांव हैरान रह गया। बवाल बढ़ा तो थाने तक पहुंचा। वहीं पंचायत हुई और काफी देर तक चले हाई वोल्‍टेज ड्रामा के बाद तय हो गया लड़का आठ दिसम्‍बर को बकायदा बारात लेकर लड़की के घर जाएगा और दुल्‍हनियां को ब्‍याह कर धूमधाम से घर लाएगा।
लड़की का कहना था कि लड़के ने उसके साथ धोखा किया है। डेढ़ साल पहले मंदिर में शादी रचाई और तब से आज तक बहाने पर बहाने बना रहा है। घर नहीं ले जा रहा है। जब भी लड़की उससे घर ले जाने की जिद करती तो लड़का एक नया बहाना बना देता था। लड़की आगरा के नगला बूढ़ी गांव की रहने वाली है। जब उसे लगा कि लड़का धोखा दे रहा है तो उसने सशक्त सेना की शबाना खंडेलवाल से संपर्क किया।
उन्हें बताया कि वह फतेहाबाद निवासी आशीष दिवाकर से उसके प्रेम संबंध है। मार्च 2021 में आशीष ने उससे मंदिर में शादी की थी। वह उसे अपने साथ घर लेकर नहीं जा रहा है। शनिवार को सशक्त सेना युवती को लेकर फतेहाबाद गई। रविवार को फतेहाबाद थाने में पंचायत हुई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story