भारत

नेता के घर में मचा हड़कंप, पिता की हत्या की गई, इलाके में फैली सनसनी

jantaserishta.com
17 July 2022 6:16 PM IST
नेता के घर में मचा हड़कंप, पिता की हत्या की गई, इलाके में फैली सनसनी
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

अपराधियों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

पटना: बिहार के सहरसा जिले में अपराधियों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार की देर रात अपराधियों ने एक बुजुर्ग व्यक्ति की उसी के घर में गोली मारकर हत्या कर दी है। बुजुर्ग एक वार्ड मेंबर के पिता बताए जा रहे हैं। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हत्या के कारण का पता लगाने की कोशिश कर रही है। बुजुर्ग के परिवार को किसी पर कोई शक नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला सहरसा के अमृता गांव का है। जहां शनिवार की देर रात अपराधियों ने घर में सोते हुए बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि वारदात से पहले अमृता गांव निवासी वार्ड 3 के मेंबर मिंटू ठाकुर के पिता पीतांबर ठाकुर अपने दरवाजे पर सोए थे। जिस दौरान देर तक अज्ञात अपराधियों ने उनकी हत्या कर दी। आरोपियों ने बुजुर्ग के सिर में गोली मारी जिसके बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई। लगी। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
घटना की सूचना मिलते ही सोनबरसा राज थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेज दिया। थानाध्यक्ष सुनिल कुमार भगत ने बताया कि हत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है। अभी तक परिजनों ने कोई शक नहीं जाहिर किया है। उनकी ओर से अभी तक केस भी नहीं दर्ज कराया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story