भारत

जेल में तीन कैदियों की मौत से खलबली, जांच हुई तो पता चली चौंकाने वाली बात!

jantaserishta.com
9 Jan 2025 12:13 PM IST
जेल में तीन कैदियों की मौत से खलबली, जांच हुई तो पता चली चौंकाने वाली बात!
x
सांकेतिक तस्वीर
मचा हड़कंप.
मैसूर: कर्नाटक की मैसूर जेल में तीन कैदियों की केक बनाने वाले फूड एसेंस पीने से मौत हो गई, इस घटना की जानकारी पुलिस अधिकारी ने दी. एसेंस पीने की वजह से जेल में सतागहल्ली के रहने वाले मदेश की मंगलवार रात मौत हो गई तो वहीं चामराजनगर के निवासी नागराज और रमेश की बुधवार को मौत हो गई.
न्यूज एजेंसी की खबर के मुताबिक, तीनों ने 28 दिसंबर को एसेंस का सेवन किया था, जिसके बाद उनकी तबीयत खराब हो गई थी. बिगड़ती हालत को देख उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई.
सूत्रों ने बताया कि नए साल के मौके पर केक बनाने के लिए एसेंस लाया गया था. बेकरी विभाग में काम करने वाले इन तीन लोगों ने शायद इसे नशा समझ के लिए पी लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई और इलाज के दौरान मौत हो गई.
बताया जा रहा है कि एसेंस पीने के बाद तीनों के पेट में दर्द शुरू हुआ, जिसके बाद जेल के हॉस्पिटल में ही उन्हें एडमिट कराया गया, जब यहां इनके हालत में कोई सुधार नहीं हुआ फिर तीनों को केआर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान इनकी मौत हो गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story