भारत

अस्पताल में हड़कंप, वायरल हुआ ये वीडियो

jantaserishta.com
8 Aug 2022 8:18 AM IST
अस्पताल में हड़कंप, वायरल हुआ ये वीडियो
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

जानें पूरा मामला।

लखनऊ: लखनऊ के हजरतगंज इलाके में स्थित डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल के अंदर बवाल का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल है. जिसमें कुछ युवक अस्पताल परिसर के अंदर हुड़दंग कर रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक अस्पताल के कमरा नंबर 24 के बाहर देर रात अस्पताल के डॉक्टर, गार्ड और अन्य कर्मचारियों ने मिलकर किसी साथी का जन्मदिन मनाया. फिर एक दूसरे के चेहरे पर केक लगाया गया और हंसी मजाक में बेल्ट बाजी की.
बताया यह भी जा रहा है कि इस दौरान शोर शराबे से मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. पूरे मामले पर सिविल अस्पताल के निदेशक डॉक्टर आनंद ओझा का कहना है कि वीडियो की जानकारी मिली है. यह पता किया जा रहा है कि वीडियो कब का है. वीडियो में नजर आ रहे लोगों की पहचान कराई जा रही है. इस घटना में शामिल लोगों पर सख्त एक्शन लिया जाएगा. अस्पताल परिसर के अंदर इस तरह के किसी भी अराजकता को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा.
इस मामले पर सूबे के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक का कहना है कि अस्पताल की गरिमा को धूमिल करने का प्रयास किया गया. इस घटना से अस्पताल में भर्ती मरीजों को काफी दिक्कत हुई होगी. उन्होंने वीडियो का संज्ञान लेते हुए अस्पताल के डायरेक्टर और लखनऊ मंडल के हेल्थ एडिशनल डायरेक्टर से मामले में रिपोर्ट मांगी है.
इसके अलावा उन्होंने कहा कि एक संयुक्त जांच समिति गठित की गई है. जिसमें सिविल अस्पताल के डायरेक्टर और हेल्थ एडिशनल डायरेक्टर लखनऊ मंडल जांच करेंगे और दो दिनों के अंदर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए अपनी रिपोर्ट देंगे.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story