भारत

सरकारी स्कूल में हड़कंप, छात्रा घायल, हुआ ये...

jantaserishta.com
30 Aug 2022 12:32 PM IST
सरकारी स्कूल में हड़कंप, छात्रा घायल, हुआ ये...
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में जहां एक ओर सरकारी स्कूलों को विश्व स्तरीय बनाए जाने के बड़े-बड़े दावे हो रहे हैं, वहीं जमीनी हकीकत इन दावों पर सवाल खड़ा कर रही है। ताजा मामला बाहरी दिल्ली के नांगलोई का है, जहां एक सरकारी स्कूल की एक कक्षा में छत में लगा पंखा गिरने से एक छात्रा घायल हो गई। भाजपा ने घटना को लेकर केजरीवाल सरकार पर हमला किया है

पंखा गिरने की वजह से घायल छात्रा को नांगलोई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। छात्रा ने स्कूल की हालत पर भी बड़े सवाल खड़े किए हैं। छात्रा ने बताया कि क्लास की छत में नमी थी और वह टपक रही थी।
छात्रा ने कहा, '27 अगस्त को कक्षा में लगा पंखा नीचे गिर गया। छत में नमी थी तथा वह टपक रही थी, जिससे छत में दरार आ गई और पंखा गिर गया। उस वक्त कक्षा में पढ़ाई चल रही थी।' घटना को लेकर स्कूल अधिकारियों या सरकार ने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।
घटना को लेकर सांसद और भाजपा नेता मनोज तिवारी ने केजरीवाल सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा, 'चलता हुआ पंखा गिरने की वजह से घायल दिल्ली की एक बेटी अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रही है। अरविंद केजरीवाल गैंग का चरित्र तो गिर ही रहा है, किसी दिन यह भी समाचार आ सकता है कि स्कूल का आधा हिस्सा ही गिर गया।' मनोज तिवारी ने दावा किया कि दिल्ली में करीब 400 ऐसे स्कूल हैं, जो कभी भी गिर सकते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story