भारत

फ्लाइट में हड़कंप, एयरहोस्टेस से बदसलूकी करना यात्री को पड़ा भारी

jantaserishta.com
24 July 2022 11:28 AM IST
फ्लाइट में हड़कंप, एयरहोस्टेस से बदसलूकी करना यात्री को पड़ा भारी
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

लखनऊ: श्रीनगर से लखनऊ आ रही इंडिगो की उड़ान में एयरहोस्टेस से बदसलूकी करना यात्री के लिए महंगा पड़ गया। एयरहोस्‍टेस ने इसकी जानकारी फ्लाइट के कैप्‍टन को दी। फ्लाइट कैप्‍टन ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को बताया। विमान जैसे ही अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरा, सुरक्षाकर्मियों ने यात्री को उतार कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया। यात्री लखनऊ का रहने वाला है।

शुक्रवार इंडिगो की उड़ान 6ई 6075 श्रीनगर से लखनऊ आ रही थी। यह उड़ान आते और जाते समय अमृतसर होकर उड़ान भरती है। सूत्रों ने बताया कि श्रीनगर से उड़ान भरने के बाद लखनऊ के एक यात्री की किसी बात पर एयरहोस्टेस से नोकझोंक हो गई। इसके बाद यात्री ने एयरहोस्टेस से अभद्रता की, जिसकी सूचना तुरंत उसने फ्लाइट कैप्टन को दी।
फ्लाइट कैप्टन ने जानकारी अमृतसर एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल को दी। विमान के उतरने से पहले ही एयरपोर्ट के सुरक्षाकर्मी रनवे के पास तैनात कर दिए गए। जैसे ही विमान उतरा और सीढ़ियां लगीं, आरोपी यात्री को हिरासत में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया गया। यात्री को जमानत पर छोड़ दिया गया। इंडिगो की श्रीनगर-अमृतसर-लखनऊ उड़ान सप्ताह में तीन दिन है।
उड़ान श्रीनगर से आई थी और लखनऊ जा रही थी। सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी यात्री को कस्टडी में लेकर पुलिस को सौंप दिया।
वीके सेठ, श्री गुरुराम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अमृतसर पंजाब


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story