भारत

जिला जेल में हड़कंप, सामने आई ये वजह

jantaserishta.com
22 Sept 2022 5:31 PM IST
जिला जेल में हड़कंप, सामने आई ये वजह
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

न्यायालय के आदेश पर बंदियों की एचआईवी जांच की जा रही है.
आजमगढ़: यूपी के आजमगढ़ जिले में बनी हाईटेक जेल में न्यायालय के आदेश पर बंदियों की एचआईवी जांच की जा रही है. मकसद यह पता करना है कि जेल में कितने कैदी एचआईवी संक्रमित हैं. ताजा जांच रिपोर्ट में जेल के दस बंदी एचआईवी पॉजिटिव मिले हैं. बताया जा रहा है कि कई बंदी जांच करवाने से बच रहे हैं.
जेल में कुल 2500 महिला और पुरुष बंदी हैं. जानकारी के अनुसार, आजमगढ़ जेल में चल रही एचआईवी जांच की प्रक्रिया में कई बंदी शामिल नहीं हो रहे हैं. अभी तक आधे बंदियों की जांच हो चुकी है, जिसमें अब तक 10 कैदी एचआईवी संक्रमित मिले हैं.
इसके साथ ही किसी महिला बंदी में एचआईवी की पुष्टि नहीं हुई है. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अब तक 1,322 बंदियों की जांच हो चुकी है. मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आईएन तिवारी ने बताया, "न्यायालय के आदेश पर बंदियों की एचआईवी जांच की जा रही है. अब तक कुल 10 मरीज एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं. इन सभी को सामान्य बंदियों की ही तरह रखा गया है."
सीएमओ ने बताया, "बंदियों को फिलहाल दवाएं दी जा रही हैं. अगर किसी बंदी को कोई समस्या हुई, तो उसके हिसाब से इलाज शुरू किया जाएगा. एचआईवी दो प्रकार से होता है. संक्रमण या तो संक्रमित खून चढ़ाने से होता है या फिर असुरक्षित यौन संबंध स्थापित करने से होता है. फिलहाल इसको लेकर जांच की जा रही है कि कैदी कैसे संक्रमित हुए."
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story