भारत

बाल सुधार गृह में हड़कंप, 4 नाबालिग भागे, अंधेरे का उठाया फायदा

jantaserishta.com
14 July 2022 1:33 PM IST
बाल सुधार गृह में हड़कंप, 4 नाबालिग भागे, अंधेरे का उठाया फायदा
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

धौलपुर: राजस्थान के धौलपुर जिले के बाल सुधार गृह से चार बाल-अपराधियों के फरार होने का मामला सामने आया है. बाल-अपराधियों ने छत के ऊपर लगी लोहे की जाली को काटकर देर रात करीब दो बजे अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले. बाल सुधार गृह से फरार हुए आरोपियों में से दो के खिलाफ पोक्सो एक्ट,एक आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और एक के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला चल रहा था. अलग-अलग थानों में दर्ज कराए मामलों में गिरफ्तारी के बाद सभी को बाल सुधार गृह में रखा गया था.

इस मामले में बाल सुधार गृह के अधीक्षक दीपेंद्र सिंह शेखावत ने सदर थाना में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि चार बाल-अपराधियों ने छत के ऊपर लगी लोहे की जालियों को काटा और फिर भाग निकले. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नाकाबंदी करवाई. लेकिन अंधेरे का फायदा उठाते हुए बाल-अपराधी भाग निकले.
घटना के वक्त बाल सुधार गृह में एक गार्ड और एक होमगार्ड का जवान मौजूद था. जिनसे पूछताछ की गई है. बता दें कि सदर थाना इलाके में स्थित बाल सुधार गृह से बाल-अपराधियों के भागने का यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी कई बार अलग-अलग मामलों में बाल सुधार गृह में रखे गए बाल-अपराधी भाग चुके हैं. हाल ही में बाल सुधार गृह से बाहर आए एक बाल-अपराधी ने अधीक्षक पर फायरिंग कर दी थी. जिसको लेकर खासी चर्चा रही.
इस मामले में धौलपुर के सदर थाना के पुलिस उप निरीक्षक हेमराज शर्मा ने बताया कि बाल सुधार गृह से विधि संघर्षरत चार किशोरों के भागने की सूचना प्राप्त हुई थी. जिनकी तलाश सरगर्मी से जारी हैं. बाल-अपराधियों के फरार होने घटना लगे सीसीटीवी कैमरे भी कैद हो गया है. जिसकी जांच पुलिस की टीम कर रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story