भारत

सेंट्रल जेल में हड़कंप, खूनी संघर्ष के बाद आई ये खबर

jantaserishta.com
29 Aug 2022 3:14 PM IST
सेंट्रल जेल में हड़कंप, खूनी संघर्ष के बाद आई ये खबर
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

मचा हड़कंप।

फिरोजपुर: पंजाब की फिरोजपुर सेंट्रल जेल में हुए खूनी संघर्ष में 9 लोग घायल हुए हैं. बताया जा रहा है कि लड़ाई में हवालातियों के सिर पर गंभीर चोटें लगी हैं. इस मामले में पुलिस ने आईपीसी की अलग-अलग धाराओं में कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. नामजद आरोपी पहले से ही जेल में बंद हैं.

इस मामले पर जेल के सहायक सुपरडेंट निर्मल सिंह और प्रीतमपाल सिंह ने थाना सिटी फिरोजपुर पुलिस को भेजे 2 अलग-अलग पत्रों में बताया है कि हवालाती सुरेंद्र सिंह उर्फ हैप्पी ने हवालाती अमरीक सिंह के साथ ब्लॉक नंबर 3 की बैरक नंबर 2 में बंद हवालाती डिंपल को अपने पास बुलाया और जानलेवा हमला कर दिया. एक कैदी ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया.
पुलिस का कहना है कि सुरेंद्र सिंह हैप्पी इनकी गिनती बैरक 4 में है, इसके साथ बैरक 5 का नितिन भी था. कैनटीन की तरफ जाने के बजाए ये पुरानी बैरक की तरफ चले गए. जहां लखन, सुखा उर्फ भाषी , माइकल, नितिन उर्फ चुच्च, जैकब उर्फ जैकी, अरुण सहोता और कैदी रिकीत ने सुरेंद्र उर्फ हैप्पी पर जानलेवा कर दिया. जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए. इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. दोषियों के खिलाफ सख्त कर्रवाई की जाएगी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story