भारत

बैंक में हड़कंप, सीसीटीवी से हुआ ये खुलासा

jantaserishta.com
2 Aug 2022 10:47 AM IST
बैंक में हड़कंप, सीसीटीवी से हुआ ये खुलासा
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

बताया जा रहा है कि बैंक के सिक्योरिटी फीचर्स मजबूत होने की वजह से चोर अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सका.

धौलपुर: राजस्थान के धौलपुर जिले में पंजाब नेशनल बैंक में चोरी का प्रयास किया. यह वारदात बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई. बताया जा रहा है कि बैंक के सिक्योरिटी फीचर्स मजबूत होने की वजह से चोर अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सका. जिसकी वजह से बड़ा नुकसान होने से बच गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का अनुमान है चोर की संख्या एक से ज्यादा हो सकती है.

चोर ने बैंक के पीछे की खिड़की तोड़ी और अंदर घुसा. बैंक के कमरों ताले तोड़े साथ ही एटीएम को भी तोड़ने का प्रयास किया. चोर अपने साथ गैस कटर लेकर आया था. लेकिन उसे सफलता नहीं मिली. चोर की हर हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई. घटना की सूचना मिलते ही निहालगंज पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस चोर को पकड़ने का प्रयास कर रही है.
बैंक मैनेजर रोहिताश गुर्जर ने बताया कि शनिवार और रविवार की रात एक युवक ने बैंक के पीछे की खिड़की तोड़कर अंदर घुसा था. इसके बाद चोर ने बैंक के सभी सीसीटीवी कैमरों को बंद कर दिया. सोमवार सुबह जब बैंक के कर्मचारी आए तो देखा कि बैंक के कई कमरों के ताले टूटे हुए थे. साथ ही एटीएम टूटा था और उसके पास गैस सिलेंडर पड़ा हुआ था. फिर तुरंत ही इसकी सूचना बैंक के आलाधिकारियों और पुलिस को दी गई.
पुलिस उप निरीक्षक केदार नाथ ने बताया कि धूलकोट रोड स्थित पीएनबी शाखा में चोर खिड़की को गैस कटर से काटकर अंदर घुसे. चोरों ने एटीएम मशीन और स्ट्रांग रूम को भी तोड़ने का प्रयास किया. लेकिन वह सफल नहीं हो सका. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं. बैंक से जो सीसीटीवी फुटेज मिला है, उसे देखकर चोर की पहचना की जा रही है. रात के समय बैंक में कोई गार्ड नहीं होता है. जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा. सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि एक नकाबपोश चोर पहले बैंक के अंदर घुसा. सीसीटीवी बंद करने के बाद उसके अन्य साथी भी अंदर आए होंगे.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story