भारत

ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की करोड़ों की बरामदगी से हड़कंप, ऐसे मिली सफलता

jantaserishta.com
16 Aug 2024 10:45 AM IST
ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की करोड़ों की बरामदगी से हड़कंप, ऐसे मिली सफलता
x

सांकेतिक तस्वीर

पूछताछ जारी.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (FSDA) और एसटीएफ़ की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है. टीम ने संयुक्त कार्रवाई में ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की करोड़ों की बरामदगी की है. मामले में अभियुक्त अनमोल पाल एवं दिनेश पाल के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कर लिया गया है. साथ ही मुख्य सरगना तक पहुंचने के लिए पूछताछ भी की जा रही है.
इस संबंध में खाद सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त ब्रजेश कुमार ने बयान भी जारी किया है. उन्होंने कहा कि कई दिनों से इस बारे में सूचना मिल रही थी. वहीं, गुरुवार को सूचना के आधार पर लखनऊ के बंगला बाज़ार चौराहे से तेली बाग जाने वाली सफेद रंग की UP 32 GR 9609 नंबर की स्कॉर्पियो की तलाशी ली गई. इस दौरान गाड़ी के अंदर ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की खेप पायी गई.
आरोपी से जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कमरे के अंदर भी माल रखा हुआ है. इस पर जब टीम ने पहुंचकर देखा तो वहां 30 बॉक्स एवं 06 बोरी का (2,67,000 एम्पुल, 12,627 वायल 30 एमएल, 1260 वायल 100 एमएल) भंडारण पाया गया. जिसके बाद सभी अवैध ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन को नियमानुसार फार्म-16 पर सीज किया गया.
सहायक आयुक्त ब्रजेश कुमार ने बताया कि अवैध ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन का कुल मूल्य लगभग 1 करोड़ 38 लाख रुपये है. यह खेप बिहार से यूपी लाई जा रही थी. फिलहाल मामले में अभियुक्त अनमोल पाल एवं दिनेश पाल के खिलाफ मुक़दमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story