भारत

CRIME: दो साधुओं की हत्या से हड़कंप, दोनों के साथ बेरहमी से मारपीट हुई

jantaserishta.com
3 Jun 2024 10:30 AM IST
CRIME: दो साधुओं की हत्या से हड़कंप, दोनों के साथ बेरहमी से मारपीट हुई
x
पुलिस हत्यारों की पहचान और उनकी तलाश में जुटी है।
Rajasthan News: राजस्थान के झुंझुनू में दो संतों की हत्या से सनसनी फैल गई है। रविवार को कुछ हमलावरों ने दोनों को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया और शव खेत में फेंककर फरार हो गए। पुलिस हत्यारों की पहचान और उनकी तलाश में जुटी है।
डीएसपी नूपाराम भाकड़ ने कहा, 'घटना तब सामने आई जब झुंझुनू के पछेरी कलां गाव में रविवार सुबह तो अज्ञात लाशें मिलीं। बाद में उनकी पहचान दो संतों गिरी महाराज (45) और उनके साथी गौतम सिंह (42) के रूप में हुई। जो हरियाणा के भिवानी से झुंझुनू के भोडां आश्रम में आए थे।'
पुलिस के मुताबिक गिरि महाराज का शनिवार रात कुछ लोगों से झगड़ा हुआ था। डीसीपी ने कहा, 'इस बीच गौतम भी मौके पर पहुंचा और देखा कि हमलावर उन्हें क्रूरता से पीट रहे हैं।' हमले में दोनों संतों की मौत हो गई।
घटना के बाद आरोपी शवों को कार में डालकर दूर ले गए और पछेरी कलां के खेतों में फेंक दिया। भाकड़ ने कहा, 'अभी यह पता लगाया जा रहा है कि घटना में कितने लोग शामिल थे। हमने कुछ लोगों की और कार की पहचान की है। वे संभवत: घटना के बाद हरियाणा चले गए। हम उनकी तलाश कर रहे हैं। हमें आशंका है कि वे भिवानी स्थित आश्रम के सदस्य थे, जिनके साथ पीड़ित काम करते थे।'
पुलिस ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। डीएसपी ने कहा कि आरोपियों की तलाश चल रही है। गिरफ्तारी के बाद ही हत्या की वजह सामने आ सकती है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story