भारत

किशोरी की हत्या से मचा हड़कंप, बोरे में मिला अर्द्धनग्न शव

Rani Sahu
9 Jan 2022 3:41 PM GMT
किशोरी की हत्या से मचा हड़कंप, बोरे में मिला अर्द्धनग्न शव
x
बागपत में बिनौली क्षेत्र के शेखपुरा गांव में एक दिन पूर्व लापता हुई किशोरी की हत्या से हड़कंप मच गया

बागपत में बिनौली क्षेत्र के शेखपुरा गांव में एक दिन पूर्व लापता हुई किशोरी की हत्या से हड़कंप मच गया। किशोरी का अर्द्धनग्न शव रविवार को एक मकान की छत पर बोरे में बंद मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवाया। वहीं पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। परिजनों ने दुष्कर्म की आशंका जताते हुए हंगामा भी किया।

थाना बिनौली क्षेत्र के गांव शेखपुरा निवासी 14 वर्षीय किशोरी शनिवार शाम गांव में ही एक चिकित्सक के यहां दवाई लेने गई थी, जो रात तक नहीं लौटी तो परिजनों ने थाने पर शिकायत की। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय परिजनों को थाने में बैठाकर पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने एक मकान की छत से बोरे में बंद किशोरी का शव बरामद किया। किशोरी की हत्या पर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतका के परिजनों ने दुष्कर्म किए जाने की भी आशंका जताई। वहीं पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर डॉ बहरुल हसन, पूर्व सैनिक सनव्वर, शेरशाह, बहादुर को हिरासत में लिया और अन्य कई लोगों से भी पूछताछ की।
किशोरी की हत्या में जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - अनुज मिश्र, सीओ बागपत


Next Story