भारत
थाने के पास वारदात से हड़कंप, बेखौफ बदमाशों ने हत्यारोपी को बनाया निशाना
jantaserishta.com
28 May 2024 8:57 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
दोनों को जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पटना: पटना के दानापुर थाने के पास बेखौफ बदमाशों ने दो लोगों पर कई राउंड फायरिंग कर दी। जिसके बाग पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। दोनों को जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। और पीएमसीएच ले जाया गया है। घायलों में एक शख्स प्रकाश कुमार है, जो पुलिस थाने के पास ही रहता है। जिसे बदमाशों ने 3 गोलियां मारी है।
जानकारी के मुताबिक प्रकाश अपने एक अन्य साथी के साथ घर के बाहर टहल रहा था। तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने एक-एक कर कई राउंड फायरिंग की। इस दौरान प्रकाश और उसका साथी जख्मी हो गए। जख़्मी प्रकाश पूर्व में हत्या के आरोप में जेल जा चुके हैं। पुलिस की मानें तो पूर्व की घटना को लेकर गोली मारी गयी है। दोनों घायलों का इलाज चल जारी है।
वहीं इस मामले की जानकारी देते हुए दानापुर थानेदार प्रशांत भारद्वाज के मुताबिक पुलिस हर पहलुओं पर वारदात की छानबीन करने में जुटी हुई है। जिस प्रकाश पर बदमाशों ने फायरिंग की है वो वर्ष 2022 में सोनू खेसारी की हत्या मामले में मुख्य आरोपी है। फिलहाल पुलिस थाने के पास फायरिंग की इस घटना से पूरे इलाके में दहशत है, और ये घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।
Tagsपटनापटना न्यूज़पटना पुलिसदानापुर थानाफायरिंगPatnaPatna NewsPatna PoliceDanapur Police StationFiring
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





