भारत

गंगा नदी में 6 शव मिलने से मचा हड़कंप, प्रशासन ने करवाया अंतिम संस्कार

jantaserishta.com
31 May 2021 4:34 PM IST
गंगा नदी में 6 शव मिलने से मचा हड़कंप, प्रशासन ने करवाया अंतिम संस्कार
x

गंगा में इंसानों के शवों का बहना अब भी थम नहीं रहा है. कोविड से जान गंवाने वाले न जाने कितनों के अपने उनका अंतिम संस्कार नहीं कर पा रहे हैं. फतेहपुर गंगा में एक बार फिर इंसानी शवों को तैरते देखा गया है, फिर जिनका अंतिम संस्कार प्रशासन द्वारा करवाया गया है.

फतेहपुर सदर तहसील के SDM प्रमोद झा ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया है कि ऐसे छः शवों का अंतिम संस्कार प्रशासन द्वारा करवाया गया है जो गंगा में बहते हुए मिले थे. SDM प्रमोद झा ने बताया कि रविवार के दिन उन्हें बताया गया था कि नदी में कुछ शव बह रहे हैं. इसके बाद एक ऑपरेशन लॉन्च किया गया. जिसके बाद छः शव नदी से प्राप्त हुए.
इसके बाद डॉक्टर्स की एक टीम ने भिटोरा गंगा घाट पर कोविड नियमों का पालन करते हुए सभी अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया.
SDM प्रमोद झा ने आगे बताया कि शवों को इसलिए पहचाना नहीं जा सका क्योंकि नदी में लंबे समय से रहने के कारण शव बुरी तरह गल चुके थे. और दूर से ही नदी में तैरते हुए नजर आ रहे थे.
अभी हाल ही में इसी प्रकार के शव उन्नाव में भी पाए गए हैं. उन्नाव में बक्सर घाट पर भी इसी तरह तैरते हुए शव देखे गए हैं, पिछले कुछ दिनों में गंगा के जलस्तर में वृद्धि हुई है जिसके कारण नदी के रेत में दफन किए गए शव बाहर निकलकर पानी में आ गए हैं, ये शव नदी के रेत के टीलों में या किनारों पर दफना दिए गए थे जिसके कारण थोड़ा सा पानी आते ही ये शव बाहर आ रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story