भारत

दो भाइयों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से खलबली, पिता की दूसरी शादी की चल रही थी बात

jantaserishta.com
10 March 2025 4:27 PM IST
दो भाइयों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से खलबली, पिता की दूसरी शादी की चल रही थी बात
x

सांकेतिक तस्वीर

पुलिस की जांच जारी.
नयागढ़: ओडिशा के नयागढ़ जिले के धानचांगड़ा गांव में सोमवार को दो नाबालिग भाइयों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. यह घटना तब सामने आई जब उनके पिता को दूसरी शादी का प्रस्ताव मिला था. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.
जानकारी के मुताबिक पीड़ित प्रकाश महांति के दो बेटे थे, जिनकी उम्र 14 और 11 साल थी. प्रकाश की पत्नी की मौत हो चुकी है और उसे रविवार को दूसरी शादी का प्रस्ताव मिला और अगले ही दिन दोनों बच्चों की लाशें संदिग्ध परिस्थितियों में मिलीं.
मृतक बच्चों के दादा अच्युत महांति का कहना है कि दोनों लड़कों ने अपने पिता की दूसरी शादी की खबर से आहत होकर आत्महत्या कर ली. हालांकि, स्थानीय लोगों को इस घटना पर संदेह है और उनका मानना है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला हो सकता है. कुछ लोग आरोप लगा रहे हैं कि इस घटना को आत्महत्या के रूप में दिखाने की कोशिश की जा रही है.
घटना की सूचना मिलते ही फतेहगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर प्रकाश महांति को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया. पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है.
एसपी का कहना है कि पुसिस को सूचना मिली थी कि दो नाबालिग भाइयों के शव धानचांगड़ा गांव में पड़े हैं. पुलिस टीम और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.
स्थानीय लोगों की आशंका के आधार पर मृतक भाईयों के पिता को हिरासत में लिया गया है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के असली कारण का पता चल सकेगा. फिलहाल पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि यह साफ हो सके कि यह आत्महत्या थी या हत्या
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story