
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भोपाल: मध्य प्रदेश में इंदौर जिले में कमिश्नर प्रणाली लागू होने में बाद भी बदमाशों के हौसले बुलंद है। हाल ही में शहर में एक कंबल गैंग का आतंक बढ़ता जा रहा है। इस गैंग ने कुछ दिन पहले एक दुकान से 22 लाख के माल पर हाथ साफ किया था। और अब गैंग ने एक शिव मंदिर को अपना निशाना बनाया और दान पेटी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दरअसल यह मामला इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के शिव कुटीर का है। जहां कंबल गैंग ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। वीडियो में दिख रहा है कि एक चोर कंबल ओढ़ कर मंदिर में घुसता है और दान पेटी को उठाकर फरार हो जाता है। इसी सीसीटीवी फुटेज के आधार पुलिस ने मामला दर्ज किया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।
वहीं इससे पहले कंबल गैंग ने एक दुकान से 22 लाख के माल पर हाथ साफ किया था। लेकिन उस दौरान भी सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद पुलिस को गैंग के खिलाफ कोई सुराग नहीं लगा। इसे लेकर पुलिस अधिकारी ने कहा कि इन दोनों ही मामलों में कंबल गैंग वारदात को अंजाम देती नजर आ रही है। सीसीटीवी की नजर से बचने के लिए कंबल ओढ़ चोरी की वारदात को अंजाम देते है। तलाश जारी है और जल्द ही इस गैंग का पर्दाफाश होगा और सभी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
बता दें कि पिछले दिनों थाना प्रभारी द्वारा समस्त संवेदनशील क्षेत्रों में मुहिम चलाकर सीसीटीवी लगाए थे ताकि ऐसी वारदातें सहित कई अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। लेकिन इसके बावजूद भी लगातार चोरी की वारदातें बढ़ रही हैं। अब चोरों ने सीसीटीवी की नजर से बचने के लिए कंबल ओढ़कर हाथ साफ करना शुरू कर दिया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





