भारत

सिर कटी लाश मिलने से मचा हड़कंप, दहशत में लोग

jantaserishta.com
29 May 2022 3:41 PM IST
सिर कटी लाश मिलने से मचा हड़कंप, दहशत में लोग
x

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक सिर कटी लाश मिलने के बाद हड़कंप मच गया है. लाश इतनी पुरानी है कि पूरी तरह से सड़ चुकी है. पुलिस को शव के पास ही एक कार्टन में भी मिला है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है लेकिन अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है.

जानकारी के मुताबिक, इंदिरा नगर थाना क्षेत्र के चुरामन गांव के बाहर जंगल के किनारे यह लाश बरामद हुई जो किसी पुरुष की है. उसका सिर कटा हुआ था. शव पूरी तरह से सड़ चुका है और उसे पहचान पाना और उठाना भी मुश्किल था.
हालांकि पुलिस को शव के पास ही एक कार्टन भी मिला है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और आगे की जांच की जा रही है. इस हत्या को लेकर पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने बताया कि जो शव बरामद हुआ है उसके पास में एक कार्टन मिला है.
उन्होंने कहा सिर काट कर हत्या की गई है और शव के ऊपर का हिस्सा या तो जानवर खा गए हैं या फिर काट कर फेंक दिया गया है. फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है.
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि मृतक की पहचान के लिए शव के डीएनए सैंपल को भी जांच के लिए भेजा जाएगा. रिपोर्ट आने के बाद ही पहचाना हो पाएगी. आसपास के जिलों से भी जानकारी जुटाई जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story