भारत

एयर इंडिया के प्लेन में चमगादड़ मिलने से हड़कंप, आसमान में था विमान, देखें वीडियो

jantaserishta.com
29 May 2021 8:23 AM IST
एयर इंडिया के प्लेन में चमगादड़ मिलने से हड़कंप, आसमान में था विमान, देखें वीडियो
x

नई दिल्‍ली. एयर इंडिया के एक विमान (Air India Flight) को गुरुवार को दिल्‍ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) से उड़ान भरने के तुरंत बाद इसलिए लौटना पड़ा क्‍योंकि पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल से विमान (Plane) में चमगादड़ (Bat) होने की शिकायत की थी. इस घटना के तुंरत बाद विमान को वापस दिल्‍ली एयरपोर्ट पर उतार लिया गया. डीजीसीए अधिकारियों ने बताया कि विमान में धुआं करने के बाद मरे हुए चमगादड़ को निकाला गया. हालांकि विमानन कंपनी के सूत्रों ने बताया कि प्रबंधन ने इंजीनियरिंग टीम से इस घटना की विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है.

बता दें कि एयर इंडिया के विमान ने सुबह 2:20 पर न्युवार्क (अमेरिका) के लिए उड़ान भरी थी. विमान को अभी उड़ान भले 30 मिनट ही हुए थे कि क्रू मेंबर्स को विमान के अंदर एक चमगादड़ नजर आया. इसके बाद पायलट ने तुरंत विमान को वापस दिल्ली ले जाने का फैसला किया. एयर इंडिया के अधिकारी ने एएनआई को बताया, ''AI-105 DEL-EWR विमान के लिए लोकल स्टैंडबाय इमर्जेंसी घोषित की गई थी और विमान को वापस दिल्‍ली एयरपोर्ट पर उतारा गया. विमान के वापस आने के बाद पता चला कि क्रू मेंबर्स ने केबिन में चमगादड़ को देखा था. इसके बाद चमगादड़ को विमान से निकालने के लिए वन्यजीव विभाग के कर्मियों को बुलाया गया.
डीजीसीए अधिकारियों ने बताया कि चमगादड़ को विमान से निकालने के लिए विमान में धुआं किया गया. इसके बाद मरे हुए चमगादड़ को निकाला गया. डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, एयर इंडिया के B777-300ER एयरक्राफ्ट VT-ALM का संचालन दिल्ली-न्युवार्क के बीच होता है. केबिन में चमगादड़ दिखने की वजह से विमान को वापस उतारा गया. विमानन कंपनी के सूत्रों ने बताया कि प्रबंधन ने इंजीनियरिंग टीम से इस घटना की विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story