भारत

इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हड़कंप, विमान में बम का आया कॉल, 1 युवक हिरासत में

jantaserishta.com
14 Jun 2021 12:36 PM IST
इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हड़कंप, विमान में बम का आया कॉल, 1 युवक हिरासत में
x

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) पर सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस के पास विमान में बम होने की कॉल गई. पुलिस को यह सूचना आज सुबह करीब 7:45 बजे एक फोन कॉल के जरिए से मिली थी. पुलिस ने इस मामले में एक आकाश दीप नामक युवक को पकड़ा है. हालांकि, शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस इसे हॉक्स कॉल मान रही है.

जानकारी के अनुसार, पुलिस को विमान में बम मिलने की जानकारी आकाश ने प्लेन में बैठकर ही दी थी. उसने विमान के अंदर से ही पुलिस को फोन करके बम के बारे में बताया. जांच करने में जुटी पुलिस को आकाश की मानसिक स्थिति कमजोर लग रही है. आकाश दिल्ली से पटना की यात्रा कर रहा था.
दिल्ली पुलिस के डीसीपी का कहना है कि आकाश दीप मानसिक रूप से कमजोर है और उसके साथ उसके पिता भी यात्रा कर रहे थे. पुलिस मामले की और जानकारी इकट्ठा कर रही है. मालूम हो कि पहले भी कई बार दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर बम मिलने की गलत सूचना पुलिस को मिलती रही है, जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की तहकीकात करती है.
वहीं, राष्ट्रीय राजधानी होने की वजह से दिल्ली के हर प्रमुख जगहों पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहती है. इस साल की शुरुआत में नई दिल्ली स्थित इजरायली दूतावास के पास धमाका हुआ था. हालांकि, ब्लास्ट में कोई हताहत नहीं हुआ था. उसके बाद पुलिस ने राजधानी में सुरक्षा और कड़ी कर दी थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story