भारत

हाई सिक्योरिटी सुरक्षा...हड़कंप मचा राजभवन में चोरी के बाद

jantaserishta.com
20 May 2025 2:30 PM IST
हाई सिक्योरिटी सुरक्षा...हड़कंप मचा राजभवन में चोरी के बाद
x
जांच जारी.
हैदराबाद: तेलंगाना में अब राजभवन भी सुरक्षित नहीं है. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि चोरों ने यहां पहली मंजिल में रखी हार्ड डिस्क को ही चुरा लिया. इस घटना की जानकारी लगते ही राजभवन के कर्मचारियों और सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मच गया है. फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले में जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक चोरों ने राजभवन के सुधर्मा भवन से हार्ड डिस्क चुरा लिया. इसको लेकर राजभवन के कर्मचारियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में कहा गया है कि राजभवन की पहली मंजिल से हार्ड डिस्क चोरी हो गई है. हालांकि, जो हार्ड डिस्क चोरी की गई है, उसमें किस तरह का डाटा है, इसको लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.
मामले में संबंधित थाने की पुलिस ने बताया कि राजभवन से हार्ड डिस्क चोरी किए जाने का मामला सामने आया है. हार्ड डिस्क की चोरी पहली मंजिल से की गई है. कर्मचारियों की शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई है. कार्यालय के एक कर्मचारी ने कथित तौर पर कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हुए हार्ड डिस्क चोरी की है. जल्द ही आरोपी कर्मचारी की गिरफ्तारी भी कर ली जाएगी.
हालांकि, हार्ड डिस्क में किस तरह का डाटा था, इसको लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. डिस्क चोरी करने वाले कर्मचारी की गिरफ्तारी के बाद ही इस मामले में अन्य खुलासे होंगे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null