भारत

छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद हड़कंप, मचा कोहराम

jantaserishta.com
20 Aug 2022 12:04 PM IST
छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद हड़कंप, मचा कोहराम
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

भोपाल: मध्य प्रदेश के धार जिले में संचालित कस्तूरबा कन्या छात्रावास में रहने वाली मासूम की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का एक मामला सामने आया है। छात्रवास में रहने वाली छात्रा की तबीयत अचानक बिगड़ी जिसके बाद उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों में मृत घोषित कर दिया।

दरअसल, गुरुवार को दिन में उसका स्वास्थ्य बिगड़ा और उसे बुखार आया। दवा लेने के बाद बच्ची हॉस्टल में ही आराम कर रही थी। लेकिन शुक्रवार सुबह अचानक बेसूध हो गई। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। और जब उसके परिजन अस्पताल पहुंचे, तब उन्हें वहां बच्ची की मौत की खबर मिली।
इस घटना की जानकारी मिलते ही सरदारपुर एसडीएम राहुल सिंह चौहान समेत कई अधिकारी कस्तूरबा आश्रम पहुंचे। जहां आश्रम की छात्राओं से चर्चा कर खाद्य सामग्री का निरीक्षण किया। निरीक्षण में अनियमितता उजागर होने पर एसडीएम द्वारा आश्रम अधीक्षक रंजना वर्मा के खिलाफ कार्रवाई की बात कही।
इसे लेकर एसडीएम ने बताया कि बालिका की तबीयत बिगडने पर दवा दी गई थी, जिसके बाद आज मौत हो गई है। फिलहाल मामले की जांच शुरु कर दी गई हैं। निरीक्षण के दौरान अधीक्षिका के हॉस्टल में नहीं रुकने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार वर्षा पिता राकेश उम्र 11 वर्ष कक्षा छठवीं की छात्रा कस्तूरबा आश्रम तिरला में रहती थी। दो महिला अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए पत्र लिखा। इस पूरे मामले से एसडीएम ने धार कलेक्टर डॉ पंकज जैन को भी अवगत करा दिया है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story