भारत

गौशाला में मांस मिलने के बाद मच गया हड़कंप, पुलिस ने कही यह बात

jantaserishta.com
19 May 2022 5:47 PM IST
गौशाला में मांस मिलने के बाद मच गया हड़कंप, पुलिस ने कही यह बात
x

फाइल फोटो 

कानपुर: यूपी के कानपुर (UP Kanpur) की एक गौशाला में कथित रूप से गोमांस मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. कानपुर के चौबेपुर प्रखंड के बानी गांव में स्थित गौशाला में गोमांस मिलने की सूचना पर पहुंची बिठूर पुलिस ने मामले का जायजा लिया और जांच शुरू की. गौशाला के अंदर बने कमरे में एक बोरे में मांस मिला. कुछ अवशेष नाले में मिले. सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस आयुक्त ने कहा कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है. उन पर एनएसए लगाया जाएगा.

जानकारी के अुनसार, कानपुर के बिठूर (Bithoor Kanpur) में गौशाला के नजदीक तालाब की खुदाई कर रहे मजदूर सूचना के बाद जब गौशाला के अंदर गए तो दो अज्ञात व्यक्ति वहां से भागने लगे. दोनों आनन-फानन में बाइक गौशाला के अंदर ही छोड़ गए. गौशाला में मांस मिलने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना बिठूर पुलिस को दी. सूचना मिलते ही बिठूर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. मौके पर पहुंची डॉक्टरों की टीम ने पहुंचकर मांस का नमूना जांच के लिए भेजा और अवशेषों को गड्ढा खोदकर दफना दिया गया.
बजरंग दल के जिला समन्वयक नरेश तोमर ने कहा कि इस तरह की घटनाओं की शिकायत काफी समय से हो रही थी. आज ऐसी घटना की सूचना पर हम यहां आए हैं और हम पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं.
मौके पर पहुंचे पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा ने कहा कि हमें गौशाला के अंदर गोमांस पाए जाने की सूचना मिली थी. दो आरोपी ग्रामीणों को देखकर मौके से भाग गए. दोनों की शिनाख्त हो चुकी है. जांच के लिए मांस का नमूना ले लिया गया है. आरोपियों के खिलाफ NSA लगाया जाएगा, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story