भारत

भारी विस्फोट के बाद मचा हड़कंप, 1 की मौत

jantaserishta.com
22 Sept 2022 12:51 PM IST
भारी विस्फोट के बाद मचा हड़कंप, 1 की मौत
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

लोगों का दिल दहल दिया।
बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक ऐसी घटना हुई जिसने लोगों का दिल दहल दिया। हुआ यूं कि इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग पर लगी हुई थी तभी एसी कंट्रोलिंग गैस रिफलिंग के समय भारी विस्फोट हुआ। हादसे में एक मैकेनिक की मौत हो गई जबकि दो इंजीनियर घायल हैं।
बरेली में मिनी बाईपास स्वाले नगर के पास बने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा चार्जिंग स्टेशन में इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग पर लगी हुई थी तभी एसी कंट्रोलिंग गैस रिफलिंग के समय करीब 11:30 बजे धमाका हुआ। बस की छत पर लगा चार्जिंग प्वाइंट सिलेंडर आदि फट गई। मौके पर मौजूद मैकेनिक विजय समेत तीन लोग घायल हुए। जिसमें विजय ने दम तोड़ दिया।
सूचना मिलते ही एसपी सिटी सीओ आशीष प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर अरुण श्रीवास्तव और फायर ब्रिगेड के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे। बस में आग नहीं लगी थी। पूरी छत ऊपर का हिस्सा उड़ गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story