भारत

बच्चियों की मौत के बाद हड़कंप, हुआ ये हादसा

jantaserishta.com
13 Oct 2022 11:06 AM IST
बच्चियों की मौत के बाद हड़कंप, हुआ ये हादसा
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

मचा कोहराम।
फतेहपुर: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश ने कहर बरपाया. प्रदेश के 24 जिले बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं. गंगा, यमुना समेत कई नदियां उफान पर हैं, जिसकी मार शहर और गांव पर पड़ रही है. फतेहपुर से दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया. जिसमें दो मासूम बच्चियों की दबकर दर्दनाक मौत हो गई. यह घटना जिले के ललौथी थाना के करैहै मजरे सलोना का डेरा गांव में हुई. पुलिस ने दोनों बच्चियों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मामले की जांच शुरू कर दी है. उस घटना के बाद से परिवार में मातम पसर गया है.
इस घटना के बाद राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया. ग्रामीणों का कहना है कि 5 वर्षीय नैना और 6 वर्षीय प्रांशी घर के बाहर आराम से खेल रही थी. लेकिन अचानक मकान भरभरा कर गिर गया. आसपास के लोग तुरंत ही दौड़े और मलवा हटाना शुरू किया लेकिन तब तक दोनों बच्चियों की मौत हो चुकी थी. इस घटना के बाद से परिवार का रो रोकर बुरा हाल है.
सदर नायब तहसीलदार विकास पांडे ने बताया की ललौली थाना क्षेत्र के करैहा मजरे सलोना का डेरा गांव में कच्चा मकान गिरने से कमलेश निषाद की 5 वर्षीय नैना और सौखी लाल निषाद की 6 वर्षीय प्रांशी की मकरान गिरने की वजह से मौत हो गई. सरकार द्वारा पीड़ित परिवार को हर संभव मदद की जाएगी.
बता दें, उत्तर प्रदेश में बारिश से जुड़े हादसों में करीब 11 लोगों की मौत हो चुकी है. बाढ़ के चलते खराब हालातों को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ एक्शन में हैं, वो कई जिलों का दौरा करेंगे. सीएम ने राज्य में अत्यधिक बारिश, बिजली गिरने और बारिश से जुड़ी अन्य घटनाओं में लोगों की मौत पर गहरा शोक जताया है. साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों को तत्काल सहायता राशि देने का निर्देश दिया है. बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य हेतु आवश्यकतानुसार NDRF, SDRF तथा PAC की टीमें तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story