भारत

बक्से में महिला का शव मिलने से हड़कंप, लोगों की फटी रह गई आंखें

jantaserishta.com
3 Sept 2023 9:06 AM IST
बक्से में महिला का शव मिलने से हड़कंप, लोगों की फटी रह गई आंखें
x
देखें वीडियो.
उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिला स्थित बीघापुर इलाके में लोन नदी के किनारे एक बक्से में महिला का शव मिला। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी माया राय ने बताया कि शव को टिन के बड़े बक्से में बंदकर नदी में फेंक दिया गया। प्रथम दृष्ट्या लग रहा है कि शव को कहीं और से लाकर फेंका गया है। शव एक सप्ताह पुराना होने से फूल गया है। पुलिस जांच कर रही है।
शनिवार को बक्सा देख ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके के अखिलेश तिवारी ने ग्रामीणों की मदद से रस्सी के जरिए बक्से को बाहर निकलवाया। जैसे ही बक्से को खोला गया, उसमें महिला का शव देख ग्रामीण सकते में आ गए। हत्या के बाद शव को चादर फिर पालिथीन में लपेटा गया था। महिला सलवार सूट पहने है। पुलिस ने आसपास के गांव के लोगों को बुलवाकर पहचान कराने की काेशिश की। लेकिन, महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story