भारत

मंदिर परिसर में महिला की लाश मिलने से मचा हड़कंप, ACP ने किया ये खुलासा

jantaserishta.com
23 Sept 2024 10:31 AM IST
मंदिर परिसर में महिला की लाश मिलने से मचा हड़कंप, ACP ने किया ये खुलासा
x
मुकदमा दर्ज.
गाजियाबाद: गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र स्थित एक मंदिर परिसर में तीसरे फ्लोर के कमरे में सेवादार की पत्नी का शव फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। महिला की पहचान 24 वर्षीय रेखा के रूप में हुई है। मृतक महिला के भाई की शिकायत पर पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है।
टीला मोड़ थाना क्षेत्र में नंदलाल अस्पताल के पास आनंदेश्वर शिव मंदिर में बीते लगभग 10 माह से मूलरूप से नेपाल निवासी सुनील सेवादारी करता था। वह यहां मंदिर परिसर में ही तीसरे तल पर बने कमरे में अपनी पत्नी रेखा और 4 साल की बेटी के साथ रहता था। छह साल पहले दोनों की शादी हुई थी। शनिवार शाम रेखा का शव कमरे में कपडे़ के सहारे फंदे से लटका मिला। मामला संज्ञान में आने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि रेखा के भाई टीकेंद्र ने आरोप लगाया है कि सुनील उसकी बहन का उत्पीड़न करता था और दहेज के लिए आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। टीकेंद्र की शिकायत पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति सुनील को गिरफ्तार कर लिया गया है।
वहीं, गाजियाबाद के मसूरी थानाक्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर पति द्वारा विवाहिता को तीन तालक देने का मामला सामने आया है। पीड़िता के मुताबिक, ससुराल पक्ष के लोग उस पर बाइक और अन्य सामान लाने का दबाव डाल रहे थे। उनकी मांग पूरी करने में असमर्थतता जताने पर वह उसके साथ मारपीट करते थे। पुलिस का कहना है कि पति, सास, ननद और देवर के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। मसूरी की जाटव कॉलोनी में रहने वाली अफसाना का कहना है कि उनकी शादी 16 जून 2024 को रेलवे रोड मसूरी निवासी अमन के साथ हुई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story