भारत

OMG! बोरे में महिला की लाश मिलने से फैली सनसनी, LIVE वीडियो आया सामने

jantaserishta.com
12 Feb 2023 2:36 PM IST
OMG! बोरे में महिला की लाश मिलने से फैली सनसनी, LIVE वीडियो आया सामने
x
शव नग्न हालत में था.
मेरठ (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के खरखौदा थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस ने जमना नगर इलाके की गैस गोदाम वाली गली में नाले के पास एक बोरे से महिला का निर्वस्त्र शव बरामद किया। महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई है। माना जा रहा है कि महिला की उम्र 35 वर्ष के आसपास रही होगी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) अनिरुद्ध सिंह ने कहा, "शव खरखौदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत जाकिर कॉलोनी में नाले के पास पाया गया।"
एएसपी ने कहा, "हमने लापता लोगों के साथ युवती की फोटो हर थाने में भिजवा दी है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।"
उन्होंने कहा, "ऐसा प्रतीत होता है कि महिला की हत्या उसके किसी जानकार ने ही की है और उसकी पहचान छिपाने के लिए उसे बिना कपड़ों के बोरे में बंद कर यहां फेंका है।"
उन्होंने कहा, "पुलिस की फील्ड यूनिट ने काम शुरू कर दिया है और आस-पास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरा फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच कर साक्ष्य जुटाए हैं।"
अधिकारी ने कहा, "जांच जारी है और मामले को सुलझाने के प्रयास जारी हैं।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story